देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन? सीएम योगी, ममता बनर्जी, नीतीश के पास कितनी दौलत, देख लीजिए पूरी लिस्ट…

देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन? सीएम योगी, ममता बनर्जी, नीतीश के पास कितनी दौलत, देख लीजिए पूरी लिस्ट…

नई दिल्ली(NEW DELHI): क्या आपको पता है देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन है? भारत के किस सीएम के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है, इस संबंध में एक रिपोर्ट सामने आई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच ने ये रिपोर्ट जारी की है। इसमें भारत के सभी 27 राज्य और 3 केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का विश्लेषण किया गया है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, इन मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 54.42 करोड़ रुपये है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति में काफी अंतर है। रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,632 करोड़ रुपये है। आइए जानते हैं कौन हैं सबसे अमीर मुख्यमंत्री और किसके पास सबसे कम दौलत है।

चंद्रबाबू नायडू सबसे अमीर सीएम
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 मुख्यमंत्रियों में से दो अरबपति हैं। पहले नंबर पर हैं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू। उनके पास 931 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर हैं अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू। उनके पास 332 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। सबसे ज्यादा संपत्ति के मामले में तीसरे नंबर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं। उनके पास 51 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति
सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों की बात करें तो पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पहले नंबर पर हैं। उनके पास महज 15.38 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हैं, जिनके पास 55.24 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के पास 1.18 करोड़ रुपये की संपत्ति है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के पास 1.46 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पास कितनी दौलत?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुल संपत्ति 1.54 करोड़ रुपये है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम योगी से थोड़ा सा आगे हैं। नीतीश के पास 1.64 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पंजाब के सीएम भगवंत मान के पास 1.97 करोड़ रुपये है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के पास 1.97 करोड़ रुपये की संपत्ति है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय के पास 3.80 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

एडीआर ने जारी की मुख्यमंत्रियों से जुड़ी ये रिपोर्ट
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) संस्था ने यह विश्लेषण किया है। ADR ने सभी 30 मुख्यमंत्रियों की ओर से चुनाव लड़ने के पहले दिए गए हलफनामों की पड़ताल के बाद ये रिपोर्ट जारी की है। मणिपुर में अभी राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है, इसलिए वहां के मुख्यमंत्री को इस विश्लेषण में शामिल नहीं किया गया है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *