देशी पिस्तौल और कारतूस के साथ कुख्यात अपराधी रौशन भारती गिरफ़्तार… आर्म्स एक्ट सहित कई कांडों में रहा है संलिप्त…

देशी पिस्तौल और कारतूस के साथ कुख्यात अपराधी रौशन भारती गिरफ़्तार… आर्म्स एक्ट सहित कई कांडों में रहा है संलिप्त…

धनबाद (DHANBAD): जोगता पुलिस को उस वक़्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब अपराध को अंजाम देने के फिराक में लगे एक अपराधी को हथियार के साथ मौक़े से गिरफ़्तार किया गया।

दरअसल बुधवार की देर रात वरीय पुलिस अधिकारी को मिले गुप्त सूचना के बाद SSP HP जनार्दनन के निर्देशानुसार पुलिस की एक विशेष टीम ने जांच अभियान के दौरान बाइक पर सवार एक अपराधकर्मी रौशन कुमार उर्फ रौशन भारती को हथियार के साथ गिरफ्तार किया…

दरअसल विशेष जांच अभियान के दौरान पुराना श्याम बाजार, सी०आई०एस०एफ० कैम्प के समीप मोड़ पर एक सफेद रंग का अपाची मोटरसाईकिल पंजीयन संख्या – JH10CZ-6099 को जांच के दौरान रोका गया, जिसके उपरांत बाइक सावर एक अपराधर्मी रौशन कुमार उर्फ रौशन भारती को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाये अभियुक्त के द्वारा दिये गये बयान के आधार पर इसके एक अन्य सहयोगीयों तथा मोटरसाईकिल पर सवार दूसरे व्यक्ति के विरुद्ध छापामारी जारी है। गिरफ्तार युवक का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है…

NEWS ANP के लिए गोविंद की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *