देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग से छेड़छाड़ मामले में डीसी ने की बड़ी कार्रवाई..मुख्य मंदिर प्रबंधक पर भी गिरी गाज..

देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग से छेड़छाड़ मामले में डीसी ने की बड़ी कार्रवाई..मुख्य मंदिर प्रबंधक पर भी गिरी गाज..

देवघर (DEOGHAR)देवघर के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग से छेड़छाड़ मामले में देवघर डीसी के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। देवघर डीसी के द्वारा इस मामले में SDO के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है,जिसमें एसडीओ के दिए गए जांच रिपोर्ट में मंदिर के एक कर्मचारी हरि लाल पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मुख्य मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त की सभी प्रकार की वित्तिय और प्रशासनिक शक्तियों को तत्काल प्रभाव से विलोपित कर दिया गया हैं।

वही इस मामले में सरदार पांडा के प्रतिनिधि बाबा झा ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से हमलोग संतुष्ट हैं,लेकिन आगे इस तरह का कोई कार्य न हो उसका जिला प्रशासन विशेष रूप से ध्यान रखें…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *