देवघर फुट ओवरब्रिज से गिरकर एक वृद्ध की मौत..

देवघर फुट ओवरब्रिज से गिरकर एक वृद्ध की मौत..

देवघर(DEVGHAR) : देवघर के जसीडीह स्टेशन रेलवे फुट ओवरब्रिज की सीढ़ी पर एक वृद्ध व्यक्ति की फिसलकर गिरने से मौत हो गयी. घटना बुधवार शाम की है. हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान बिहार के बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के गौरीअंबा गांव निवासी 60 वर्षीय जागेश्वर रमानी के रूप में हुई है. वृद्ध अपनी पोती जुली कुमारी के साथ ट्रेन में सवार होने स्टेशन पहुंचा था. शव की पहचान मृतक के दामाद विश्वनाथ रमानी, पुत्री रीना देवी ने की है.

NEWSANP के लिए देवघर से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *