देवघर-गोड्डा मेमू स्पेशल के समय और मार्ग में बदलाव…

देवघर-गोड्डा मेमू स्पेशल के समय और मार्ग में बदलाव…

जामताड़ा(JAMTADA): 13 अप्रैल 2025 से ट्रेन संख्या 03146/03145 देवघर-गोड्डा-देवघर मेमू स्पेशल अब संशोधित समय और नए मार्ग (दुमका-हंसडीहा) से चलेगी। पूर्व में यह ट्रेन हरलंतर-हंसडीहा मार्ग से चल रही थी। यह बदलाव परिचालन दक्षता बढ़ाने और देवघर-गोड्डा रेल संपर्क को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

अब ट्रेन संख्या 03146 देवघर से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान कर मोहनपुर, घोरमारा, बासुकीनाथ, दुमका, बारापलासी, नोनीहाट, हंसडीहा और पोड़ैयाहाट होते हुए सुबह 08:00 बजे गोड्डा पहुंचेगी।

वापसी में, ट्रेन संख्या 03145 गोड्डा से सुबह 08:15 बजे प्रस्थान कर उन्हीं स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 11:15 बजे देवघर पहुंचेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे संशोधित समय और मार्ग की जानकारी और अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं।

NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *