धनबाद(DHANBAD): शुक्रवार देर रात एसएसपी प्रभात कुमार प्रभात कुमार ने शहर के रणधीर वर्मा चौक से स्टेशन तक औचक वाहन जांच अभियान चलाया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से लगातार ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चलाने को कहा. साथ ही कई वाहन चालकों की जांच करायी. इस दौरान सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे. एसएसपी ने पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस जवानों को ब्रीफ भी किया.
इससे पहले ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार की शाम शहर के कई स्थानों पर ड्रंक एंड ड्राइव का अभियान चलाया. इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर शराब पीकर गाड़ी चला रहे कई लोग पकड़े गये. उनकी गाड़ियों को जब्त कर ट्रैफिक थाना में लगाया गया है. वहीं लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया है.
वहीं रात को बरटांड़ सिंफर गेट के पास अभियान चलाया गया. इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी स्वयं मौजूद थे. यहां भी दो-तीन लोग पकड़े गये. वहीं रांग साइड से गाड़ी चलाने वाले लोगों पर भी ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की.
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

