दूसरे दिन भी जया किशोरी जी के अमृत प्रवचन से भाव विभोर हुए धनबाद के राधे कृष्ण भक्त..कथा सुनने के लिये पुरुष – महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की उमड़ी भीड़..

दूसरे दिन भी जया किशोरी जी के अमृत प्रवचन से भाव विभोर हुए धनबाद के राधे कृष्ण भक्त..कथा सुनने के लिये पुरुष – महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की उमड़ी भीड़..

धनबाद(DHANBAD): श्याम गुणगान महोत्सव के 50वें वर्षगांठ पर धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में प्रसिद्ध कथावाचक सह आध्यात्मिक कथा वाचक जया किशोरी का तीन दिवसीय कथा महोत्सव शुरू हो गया है। जया किशोरी प्रभु श्याम के गुणगान और श्री कृष्ण की माधुर्य लीलाओं के साथ तनाव पूर्ण जीवन को सहज बनाने के विषय पर चर्चा करेंगे..

वहीं, दूसरे दिन बुधवार को यह भव्य कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति से भरा रहा। यहाँ जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कथा का आनंद लेते हुए अध्यात्म में डूबी रही।
कथा की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान से हुई। इस दौरान जया किशोरी ने अपने मधुर प्रवचनों से जीवन के मूल्यों, भक्ति, और सद्गुणों पर प्रकाश डाला। कथा के दौरान श्रद्धालु भावविभोर होकर भजन-कीर्तन में शामिल हुए..

आयोजकों ने बताया कि कथा का उद्देश्य आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना और समाज में भक्ति और संस्कारों का प्रसार करना है..

आयोजन के पहले दिन महोत्सव का आनंद लेने पहुंचे धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने कथा वाचक जया किशोरी जी को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया..

वहीं, कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि गोल्फ ग्राउंड में जर्मन हैंगर पंडाल का निर्माण कराया गया है, जिसमें पांच हजार भक्त बैठक कर एक साथ श्याम प्रभु को रिझा रहे है। भक्तों की संख्या बढ़ने पर पंडाल के बाहर भी व्यवस्था की गई है..

श्याम गुणगान महोत्सव के 50 वें वर्ष पर आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में भक्त जया किशोरी जी के मुखारविंद से होर रहे श्याम गुणगान से लगातार तीन दिनों तक अभिभूत होते रहेंगे..

NEWS ANP के विवेक के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *