दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों से महिलाओं के नौकरी के आवेदनों में उल्लेखनीय उछाल : रिपोर्ट….

दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों से महिलाओं के नौकरी के आवेदनों में उल्लेखनीय उछाल : रिपोर्ट….

मुंबई(MUMBAI): छह मार्च (भाषा) दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों से 2021 से 2024 के बीच महिलाओं की ओर से नौकरी के आवेदनों में तेज वृद्धि हुई है। पेशवर नेटवर्किंग मंच अपना.को ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

‘अपना डॉट को’ ने एक रिपोर्ट में कहा कि मंच ने दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में महिलाओं की ओर से नौकरी के आवेदनों में तीन गुना वृद्धि देखी, जो पिछले चार वर्षों में महानगरों से परे, महिला कार्यबल की भागीदारी में एक बड़े बदलाव को दर्शाता है।

इसमें कहा गया है कि यह वृद्धि मुख्य रूप से नौकरी के अवसरों के विस्तार, डिजिटल पहुंच में वृद्धि और नियोक्ताओं के भर्ती के बदलते तरीके से प्रेरित है। इससे गैर-महानगर क्षेत्रों की अधिक महिलाएं विविध उद्योगों में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं।

तक ‘अपना डॉट को’ पर मौजूद आंकड़ों का विश्लेषण है।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि बिक्री और कारोबार विकास, एडमिन और बैक ऑफिस, और ग्राहक सहायता दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में महिलाओं के लिए पसंदीदा नौकरी विकल्प के रूप में उभरे। नौकरी के कुल आवेदनों में से 55 प्रतिशत इन भूमिकाओं के लिए आए।

इसमें कहा गया है कि दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में महिलाएं गैर-परंपरागत भूमिकाएं भी तलाश रही हैं, जिसमें वर्ष 2024 में फील्ड सेल्स में लगभग छह लाख आवेदन, डिलिवरी और लॉजिस्टिक्स में 2.5 लाख आवेदन और सुरक्षा सेवाओं में 1.5 लाख आवेदन हैं।

जैसे-जैसे महानगरों से परे रोज़गार के अवसर बढ़ रहे हैं, लखनऊ, जयपुर, इंदौर, भोपाल, सूरत, नागपुर और कोयंबटूर प्रमुख रोज़गार केंद्र के रूप में उभरे हैं। इन शहरों में महिलाएं सक्रिय रूप से नौकरी हासिल कर रही हैं।

अपना.को के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निर्मित पारिख ने कहा, ‘‘भारत का कार्यबल परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, जिसमें दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों की महिलाएं विभिन्न उद्योगों में विविध करियर अपना रही हैं। डिजिटल पहुंच और उभरते हुए नियुक्ति रुझानों से प्रेरित होकर, यह उछाल कार्यबल की गतिशीलता को नया आकार दे रहा है।’’

NEWSANP के लिए मुंबई से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *