दूर्गा पूजा को लेकर अलकडीहा ओपी में शांति समिति की बैठक संपन्न…

दूर्गा पूजा को लेकर अलकडीहा ओपी में शांति समिति की बैठक संपन्न…

जोरापोखर (DHANBAD): दूर्गा पूजा , को लेकर अलकडीहा ओपी के एस आई रजनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसका संचालन बीरेंद्र कुमार निषाद ने किया ।

अलकडीहा ओपी के एस आई रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर दूर्गा पूजा में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है । शाति समिति के लोगों ने पुजा के समय रोड ,बिजली तथा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

बैठक में ए एसआई दीपक कुमार पासवान, सुशील कुमार,विजय कुमार तिवारी तथा सदस्यों में चंडी चरण देव ,सुभाष सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह,बबन श्रीवास्तव , रामबाबु सिंह,शरीफ कुरैशी,सुधीर पासवान ,टिंकू पासवान ,पार्वती चक्रवर्ती सहित दर्जनो लोग मौजूद थे ।

NEWSANP के लिए अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *