दुर्घटना में कमी लाने हेतु धनबाद को मिला प्रथम स्थान…

दुर्घटना में कमी लाने हेतु धनबाद को मिला प्रथम स्थान…


धनबाद(DHANBAD): सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह के उपलक्ष में रांची में आयोजित सेमिनार में जिला धनबाद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ l बता दें कि साल 2023 में कुल 435 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं जिसमें 306 लोगों की मृत्यु हुई थी l

वहीं साल 2024 में कुल 349 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिसमें 211 लोगों की मृत्यु हुई l परिवहन विभाग तथा यातायात पुलिस के अथक प्रयास से सड़क दुर्घटना में भारी कमी लाने हेतु धनबाद को पूरे राज्य में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया l

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *