धनबाद(SINDRI): शनिवार को आगामी दुर्गा पूजा, रावण दहन और जुलूस को लेकर सिंदरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी संजय कुमार ने की।
प्रभारी ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आग्रह किया है कि क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री और शराबियों पर पूर्णतया नियंत्रण रखें। तेज रफ्तार वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का भी लोगों ने आग्रह किया।
बैठक में सिंदरी पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी संजय कुमार विनोद टोप्पो प्रभुदान कुजूर मुकेश हेंब्रम वृंदावन सरदार एसीसी अजीत कुमार महेंद्र पांडे विदेशी सिंह दिनेश सिंह दिलीप मिश्रा मनोज मिश्रा सुषमा श्रीवास्तव राकेश तिवारी राघव कुमार तिवारी पवन शर्मा गोपाल महतो दीपक कुमार दीपू दिलीप रिटोलिया प्रशांत कुमार दुबे सुरेश प्रसाद जितेंद्र कुमार शर्मा सहित दर्जनों स्थानीय लोग शामिल थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

