दुर्गापूजा और दशहरे के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को सिंदरी गौशाला ओ पी में शान्ति समिति कि बैठक का आयोजन किया गया…

दुर्गापूजा और दशहरे के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को सिंदरी गौशाला ओ पी में शान्ति समिति कि बैठक का आयोजन किया गया…

धनबाद(SINDRI): दुर्गा पूजा और दशहरे के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को गौशाला ओपी परिसर में शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक थाना प्रभारी रवी कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पुलिस अधिकारी, क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता , बुद्धिजीवी एवं शांति समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। श्री सिंह के सभी पूजा आयोजकों को अनिवार्य सुरक्षा दिशा निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया। जिसमें- डीजे पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। पूजा पंडाल में रात्रि / दिन पूजा आयोजकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। त्योहार में शांति भंग करने वाले हुडदंगियो पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर गलत समाचार पर कार्रवाई होगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सड़क के गड्ढों की समस्या पर चिंता जताई।शांति समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से अपने सुझाव साझा किए जिन्हें नोट कर पुलिस अधिकारियों ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

सभी सदस्यों ने आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रशासन की तरफ से ओपी प्रभारी रवि कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर पवन प्रभात उरांव, सत्यानंद कुमार, ए एस आई वीरस तिग्गा, ए एस आई वीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य उपस्थित थें।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *