दिशोम गुरु के निधन पर राज्य में शोक की लहर, कैबिनेट ने जारी की 2 दिनों के छुट्टी की अधिसूचना…

दिशोम गुरु के निधन पर राज्य में शोक की लहर, कैबिनेट ने जारी की 2 दिनों के छुट्टी की अधिसूचना…

रांची(RANCHI): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूँ…

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन को लेकर राज्य सरकार ने झारखंड में राजकीय शोक की घोषणा की है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने चार और पांच अगस्त को छुट्टी की घोषणा की है। दो दिनों तक राज्य के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। कैबिनेट डिपार्टमेंट ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

बता दें कि शिबू सोरेन पिछले करीब एक महीने से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत थे। उन्होंने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कर दिया है। इस दुखद खबर के बाद राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। यह समाचार सुनते ही पूरे राज्य और देश में शोक की लहर दौड़ गई है। शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति में एक बड़ा नाम रहे हैं, जिन्होंने आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई।

शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेताओं में से एक थे और उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। उनका जीवन आदिवासी हितों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष को समर्पित रहा। 81 साल के गुरुजी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। एक साल से डायलिसिस पर थे। वे डायबिटीज से भी पीड़ित थे।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *