दिशोम गुरु की 82वीं जयंती की पूर्व संध्या पर पोखरिया आश्रम में कंबल वितरण, प्रशासन ने लिया संकल्प…

दिशोम गुरु की 82वीं जयंती की पूर्व संध्या पर पोखरिया आश्रम में कंबल वितरण, प्रशासन ने लिया संकल्प…

धनबाद(DHANBAD):दिशोम गुरु स्मृति शेष स्व शिबू सरेन की 82वीं जयंती की पूर्व संध्या पर टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र के पोखरिया स्थित शिबू सोरेन आश्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे तथा टुंडी के माननीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने ग्रामीणों के बीच कंबलों का वितरण किया।

इसके बाद उपायुक्त सहित सभी पदाधिकारियों तथा माननीय विधायक ने आश्रम में आयोजित सामूहिक भोज में ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि दिशोम गुरु की जयंती की पूर्व संध्या पर राज्य सरकार की योजना के तहत ग्रामीणों के बीच कंबलों का वितरण जिला प्रशासन की ओर से किया है। साथ ही ग्रामीणों के साथ सामूहिक भोजन भी किया।

उन्होंने कहा कि लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में मनियाडीह आदिवासी आवासीय विद्यालय भी है। इसके सुदृढ़करण की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जाएगी। जिससे क्षेत्र के बच्चे पाठ्यक्रम से जुड़ सकेंगे। जहां सड़क नहीं है वहां सड़क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु के सपने को साकार करने के लिए प्रशासन कृत संकल्पित है। पोखरिया को स्वावलंबी ग्राम बनाएंगे।

इस अवसर पर टुंडी के माननीय विधायक ने कहा कि गुरुजी के सपनों को साकार करने के लिए सरकार वचनबद्ध है।

मौके पर निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल पाण्डेय, अंचलाधिकारी सुरेश वर्णवाल, इंस्पेक्टर साजिद हुसैन, थानेदार शिव कुमार, टुंडी प्रखंड प्रमुख मालती मराण्डी, उप प्रमुख संजु गुप्ता, मुखिया अजीमुद्दीन अंसारी, प्रतिनिधि कणक गुप्ता, मुखिया सुपर्णा देवी, विधायक के निजी सचिव बसंत महतो, आनंद महतो, शहजाद अंसारी आदि मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *