दिव्य अखंड ज्योति शक्ति कलश आगमन को लेकर निरसा में भव्य तैयारियां,तीन दिनों तक क्षेत्र में होगा रथ का भ्रमण…

दिव्य अखंड ज्योति शक्ति कलश आगमन को लेकर निरसा में भव्य तैयारियां,तीन दिनों तक क्षेत्र में होगा रथ का भ्रमण…

धनबाद(NIRSA): अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में तीन दिवसीय दिव्य अखंड ज्योति शक्ति कलश यात्रा को लेकर शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ चिरकुंडा में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।जानकारी देते हुए शक्तिपीठ के पूर्व और वर्तमान ट्रस्टी ने यह जानकारी दिए कि आगामी 9 नवम्बर से 11 नवम्बर को निरसा विधानसभा क्षेत्रों में ज्योति कलश यात्रा का भ्रमण किया जाएगा।परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष 2026 शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में सम्पूर्ण भारत वर्ष में भ्रमण कर रहा हैं।परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी एव अखंड दीप शताब्दी वर्ष 2026 को लेकर भ्रमण किया जा रहा है जो कि निरसा,चिरकुंडा क्षेत्रों में 9 नवम्बर से 11 नवम्बर तक भ्रमण होगा।सर्वप्रथम दिन
9 नवम्बर (रविवार) को इसकी शुभारम्भ गायत्री शक्तिपीठ, चिरकुंडा से प्रातः 9:30 से दोपहर 1:00 बजे तक दर्शन, पूजन एवं हवन दोपहर 1:00 बजे से भोजन एवं विश्राम,अपराह्न 3:00 बजे से ग्राम भ्रमण मेढ़ा होते हुए मैथन चार नम्बर राम मंदिर तक सायं 5:00 से 7:00 बजे तक प्रज्ञा मण्डल, मैथन में दर्शन, पूजन एवं दीप यज्ञ का आयोजन होगा।अगले दिन10 नवम्बर (सोमवार) प्रज्ञा मण्डल निरसा के बेलचढ़ी में प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक दर्शन, पूजन एवं यज्ञ दोपहर 1:00 बजे सेअपराह्न 3:00 बजे से खास निरसा, निरसा बाजार, सिंदरी कॉलोनी होते हुए पुनः बेलचढ़ी आगमन सायं संध्याकालीन दीप यज्ञ होगा,11 नवम्बर (मंगलवार) अंतिम दिन प्रातः 10:00 बजे से तालडंगा हाउसिंग कॉलोनी चिरकुंडा एवं सुभाष नगर भ्रमण, तत्पश्चात हनुमान मंदिर पर दर्शन, पूजन एवं हवन,दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक अपराह्न 3:00 बजे से चिरकुंडा भ्रमण करते हुए पंचेत प्रस्थान, तत्पश्चात पंचेत भ्रमण एवं छाता मोड़ काली मंदिर पर दर्शन, पूजन एवं दीप यज्ञ का कार्यक्रम होगा।परम वंदनीय माता जी का अवतरण इस धरती पर सन 1926 में हुआ था इसी कारण सन 2026 अखंड दीपक प्राकटय शताब्दी एवं परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी वर्ष हैं और यह दिव्य अखंड ज्योत सन 1926 से लगातार प्रज्वलित है उसी दिव्य अखंड ज्योति की शक्ति लेकर ज्योत कलश यात्रा भ्रमण की जा रही हैं क्षेत्र की जनता इस अखंड ज्योति के दिव्यप्राण चेतना से अनुप्राणित ज्योति कलश का दर्शन एव सानिध्य प्राप्त कर पुण्य के भागीदारी बने।

NEWSANP के लिए संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *