दिव्यांग सप्ताह के पांचवें दिन “पहला कदम स्कूल” में कला, शिल्प और खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…

दिव्यांग सप्ताह के पांचवें दिन “पहला कदम स्कूल”  में कला, शिल्प और खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…

झरिया(JHARIA): दिव्यांग सप्ताह के अंतर्गत “पहला कदम स्कूल” में 5वें दिन शुक्रवार को कला, शिल्प और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन आयुष फाउंडेशन धनबाद द्वारा किया गया, जिसमें फाउंडेशन की ओर से अर्पिता अग्रवाल, गणेश शर्मा और राधा अग्रवाल उपस्थित रहे। साथ ही “पहला कदम स्कूल” से सचिव अनिता अग्रवाल और कौशल अग्रवाल ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया..

प्रतियोगिता में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें 100 मीटर दौड़ में राहुल कुमार दास और बालिका वर्ग में आशिका कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, चम्मच दौड़ में अनिल कुमार, मेंढक कूद में कृष्णा मंडल, और जूनियर दौड़ में रिम्शा कुमारी ने अव्वल स्थान हासिल किया। उसके उपरांत ड्राइंग एंड क्राफ्ट कंपटीशन करवाया है क्या जिसमें कई तरीके के क्राफ्ट से डिजाइनिंग ब्लॉक पिरामिड फ्लावर रंग बिरंगी चीज बनाई गई जो आकर्षण का माहौल बना..

कार्यक्रम में बच्चों के बीच उत्साह और उमंग का माहौल रहा। इस आयोजन ने न केवल बच्चों को प्रोत्साहित किया बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी महत्वपूर्ण कार्य किया।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आयुष फाउंडेशन धनबाद ने इस कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को उनकी क्षमताओं का प्रदर्शन करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान किया..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *