सिंदरी(SINDRI):दिवाली और छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को देखते हुए भाकपा माले के सिंदरी नगर सचिव राजीव मुखर्जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की सिंदरी शाखा के प्रबंधक से मुलाकात कर स्थानीय एटीएम समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने सिंदरी स्थित एसीसी के बंद पड़े एटीएम तथा रोडावन स्थित एटीएम में कैश की लगातार हो रही किल्लत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को नकदी की आवश्यकता अधिक होती है, ऐसे में एटीएम सेवाओं का ठप रहना आम जनता को परेशान कर रहा है।
शाखा प्रबंधक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि भाकपा माले द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में राज्य कमेटी सदस्य सुरेश प्रसाद, वार्ड 55 के सचिव विमल रावानी, भाकपा माले नेता राजू पांडे, सुभाष हांसदा, राजेश मुखर्जी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
NEWSANP के लिए सिंदरी से ब्यूरो रिपोर्ट

