दिल्ली(DELHI):दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से लोगों की सेहत बिगड़ रही है. सुप्रीम कोर्ट में SIR की सुनवाई के दौरान नए CJI सूर्यकांत ने कहा कि वे सिर्फ एक घंटा टहले और उनकी तबीयत खराब हो गई. CJI ने प्रदूषण को चिंताजनक बताया और समाधान की जरूरत जताई. उन्होंने 60+ उम्र के वकीलों को इन-पर्सन हियरिंग से छूट देने और वर्चुअल सुनवाई बढ़ाने पर विचार करने की बात भी कही.
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

