दिल्ली में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी से झारखंड के नेताओं की आत्मीय भेंट…

दिल्ली में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी से झारखंड के नेताओं की आत्मीय भेंट…

नई दिल्ली(NEW DELHI): केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी के दिल्ली स्थित आवासीय कार्यालय में आज झारखंड के कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान मंत्री जी ने आत्मीयता से सभी का स्वागत करते हुए उन्हें जीवन वृत्त पुस्तिका एवं डायरी भेंट की और अपने कर-कमलों से मिष्ठान परोसकर उत्साहवर्धन किया। उनके इस सौम्य एवं प्रेरणादायी व्यवहार से सभी कार्यकर्ता अभिभूत हो गए।

इस अवसर पर धनबाद जिला ग्रामीण के प्रभारी शैलेंद्र सिंह, धनबाद जिला ग्रामीण के महामंत्री मनोज मिश्रा, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री धरणीधर मंडल, घाटशिला जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साहू एवं रूद्र महथा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नेताओं ने मंत्री जी से झारखंड की राजनीति एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री जी ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

इस आत्मीय भेंट से झारखंड के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *