दिल्ली(DELHI):दिल्ली कार विस्फोट के पीछे की भयावह सफेदपोश आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। माना जा रहा है कि दिल्ली ब्लास्ट के पीछे तीन कश्मीरी डॉक्टरों की संलिप्तता है। तीन में से दो डॉक्टर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रहनेवाले हैं। खास बात ही कि उनका गांव भी एक ही है।
आतंकी गतिविधि में में गिरफ्तार डॉ. मुज़म्मिल की मां नसीमा ने कहा कि उनका बेटा मुजम्मिल लगभग चार साल पहले घर से चला गया था। वह दिल्ली में डॉक्टर के तौर पर काम कर रहा था। इस दौरान हमें उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

