दिल्ली की जुबान पर झारखंड का स्वाद….

दिल्ली की जुबान पर झारखंड का स्वाद….

राँची(RANCHI): 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF 2025) के अंतिम चरण में झारखंड पवेलियन की रौनक देखने लायक है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस मेले में झारखंड के पारंपरिक उत्पादों, आकर्षक छूट और विविधतापूर्ण प्रस्तुति ने खरीदारों को खूब लुभाया। अंतिम दो दिनों में पवेलियन में खास ऑफर्स की बहार रही, जिसके चलते यहां भीड़ उमड़ पड़ी। करियातपुर ब्रास के प्रीमियम पीतल उत्पादों पर मिल रही छूट ने ग्राहकों को खूब आकर्षित किया। डामू बोडरा और अनुपमा के स्टॉल पर हैंडमेड कॉटन, सिल्क सूट, मटका सिल्क और चंदेरी कॉटन पर भी ऑफर्स ने खरीदारी बढ़ा दी। झारखंड की पारंपरिक बुनाई और हस्तनिर्मित वस्त्रों के प्रति उत्साह पूरे दिन चरम पर रहा। धीरज जैन द्वारा संचालित फ्यूज़न ज्वेलरी स्टॉल पर आधुनिकता और परंपरा का शानदार मिश्रण दिखा। ग्राहक झारखंड की पारंपरिक कला को नये रूप में देखकर बेहद उत्साहित नजर आये। झारक्राफ्ट के रेशमी वस्त्र, हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। फूड कोर्ट में झारखंड के पारंपरिक व्यंजन जैसे दाल पीठा, रुगड़ा, चिल्का रोटी, मालपुआ, ठेकुआ और धुस्का ने आगंतुकों का दिल जीत लिया। स्वाद और विविधता ने झारखंड पवेलियन को फूड प्रेमियों की भी पसंद बना दिया। IITF 2025 के अंतिम दिनों में झारखंड पवेलियन सिर्फ खरीदारी का नहीं, बल्कि संस्कृति, स्वाद और शिल्प की अनोखी झलक दिखाने वाला केंद्र बन गया है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *