दिपावाली एवं छठ त्योहारों को लेकर एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर सिंदरी अंचल में सुरक्षा कड़ी…

दिपावाली एवं छठ त्योहारों को लेकर एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर सिंदरी अंचल में सुरक्षा कड़ी…

डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम ने लोगों से भीड़भाड़ और अफवाहों से बचने की अपील की।

धनबाद(SINDRI): एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देशानुसार सिंदरी गौशाला ओपी और बलियापुर के प्रमुख बाजारों, आभूषण दुकानों, बैंकों, विद्युत उपकरण शो-रूम और बड़े मॉल के आसपास पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने सभी संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की तथा वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की।एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों की गतिविधियाँ बढ़ने की संभावना रहती है, ऐसे में पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की कि वे बड़ी रकम एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते समय विशेष सावधानी बरतें। यदि अधिक धनराशि लेकर जाना हो, तो स्थानीय थाना को सूचित कर पुलिस सुरक्षा अवश्य लें।त्योहार को देखते हुए सिंदरी अंचल क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम ने आम नागरिकों से अपील की कि वे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।उन्होंने कहा कि सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही लगाएं। पटाखों के प्रयोग के समय सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं।एसएसपी प्रभात कुमार ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति त्योहार के दौरान अपने घर से बाहर कहीं जा रहा है, तो इसकी सूचना स्थानीय थाना को अवश्य दें ताकि आवास की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *