दिनदहाड़े रांची में दनादन चली गो’लियां…

दिनदहाड़े रांची में दनादन चली गो’लियां…

झारखंड(JHARKHAND): राजधानी रांची में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। पहले से घात लगाये अपराधियों ने कोयला कारोबारी की गाड़ी पर दनादन गोलियां चलाईं। खबर है कि इस घटना में कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा को गोली भी लगी है। दिनदहाड़े इस दुस्साहसिक वारदात को बरियातू थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के पास वाली गाड़ी में अंजाम दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे। आनन फानन में परिजन विपिन मिश्रा को पास के अस्पताल ले गये। विपिन मिश्रा का घर इसी इलाके में है। सुबह घर से निकलने के बाद ही घात लगाये अपराधियों ने उन पर हमला किया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत है। बरियातू पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *