दावोस में झारखंड की आवाज बनेंगी कल्पना सोरेन…

दावोस में झारखंड की आवाज बनेंगी कल्पना सोरेन…

राँची(RANCHI): विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2026 में झारखंड पहली बार मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष और विधायक कल्पना सोरेन दावोस और यूनाइटेड किंगडम में महिला नेतृत्व, लैंगिक समानता और समावेशी विकास पर राज्य का पक्ष रखेंगी। उनका फोकस साफ है कि जब महिलायें नेतृत्व में होती हैं, तो विकास टिकाऊ और समाज अधिक मजबूत बनता है। कल्पना सोरेन BRICS महिला सशक्तिकरण पैनल, ET महिला सशक्तिकरण संवाद, ‘वी लीड’ मंच और भारत पवेलियन समेत कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर झारखंड की नीतियों और उपलब्धियों को प्रस्तुत करेंगी। वे आदिवासी, ग्रामीण और वंचित समुदायों की महिलाओं की भागीदारी को राज्य के सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन की असली ताकत बतायेंगी। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी 35 लाख से अधिक महिलाओं और 2.80 लाख स्वयं सहायता समूहों की कहानी भी दुनिया के सामने रखी जायेगी। हाल के वर्षों में ₹5000 करोड़ से अधिक ऋण, ‘लखपति दीदी’, ‘पलाश’, ‘जोहार’, ‘अदिवा’ जैसे कार्यक्रमों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार दी है। ‘पलाश’ ब्रांड का कारोबार 2026 तक ₹45 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं ‘मंईयां सम्मान योजना’ से महिलाओं को सालाना ₹17 हजार करोड़ की सहायता मिल रही है। दावोस के बाद कल्पना सोरेन यूके में शिक्षा, कौशल विकास, जलवायु परिवर्तन और सांस्कृतिक विरासत पर बैठकों में भाग लेंगी और मरांग गोमके स्कॉलरशिप के तहत पढ़ रहे झारखंडी छात्रों से मुलाकात करेंगी। यह दौरा भारत–यूके सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *