दामोदर घाटी विस्थापित एवं स्थानीय समन्वय समिति के बैनर तले त्रिपक्षीय वार्ता सम्पन्न, कई मुद्दे पर बनी सहमती…

दामोदर घाटी विस्थापित एवं स्थानीय समन्वय समिति के बैनर तले त्रिपक्षीय वार्ता सम्पन्न, कई मुद्दे पर बनी सहमती…

धनबाद(NIRSA): दामोदर घाटी निगम(डीवीसी)के मिश्रित भवन मैं उप महा प्रबंधक( प्रशासनिक) के कार्यालय में शनिवार को दामोदर घाटी विस्थापित एवं स्थानीय समन्वय समिति के बैनर तले त्रिपक्षीय वार्ता हुई जिसमें समिति की ओर औलभैली के सचिव उत्पल चक्रवर्ती मैथन शाखा सचिव अमरनाथ साव सह सचिव बदन दास कार्यकारी सदस्य श्यामल बाउरी, सदस्य सुभाष मंडल, हरिद्वार कुमार एवं बिरजू कुमार उपस्थित थे, विस्थापित एव ग्रामीण के साथ दामोदर घाटी निगम की ओर से प्रबंधक मानव संसाधन तापस राय हजारीबाग के भूमि अधिग्रहण कार्यालय से उमेश कुमार लाल बैजनाथ राम झारखंड सरकार के ओर से निरसा के अंचल अधिकारी रमेश रविदास मौजूद थे, त्रिपक्षीय वार्ता मे दामोदर घाटी द्वारा लगभग 70 वर्ष पूर्व विस्थापित ग्रामीणों का जो जमीन अधिग्रहण किया गया था अब तक उन विस्थापितों को जमीन के बदले जमीन नहीं मिला है ना ही विस्थापितों का मालिकाना हकमिला है..

जिस मुद्दे पर यह सहमती बनी कि दाघानि के जमीनों को झारखंड सरकार के विज्ञप्ति के द्वारा पहले दाघानि के जमीनों को झारखंड सरकार द्वारा सारे जमीनों का दाखिल खारिज कर रशिद निर्गत किया जाएगा इसके बाद दाघानि द्वारा विस्थापितों को 12 नंबर पपत्र भरकर दाघानि द्वारा चिन्हित विस्थापितों को जल्द से जल्द जमीन का मालिकाना हक उनके नाम से किया जाएगा, जल्द से जल्द कागजी कार्रवाई पूरा कर विस्थापितो का हक को दिलाया जायेगा..

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *