धनबाद(DHANBAD): दशहरा भारतीय संस्कृति का प्रमुख त्योहार है, जो हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल 12 अक्तूबर 2024 को दशहरा मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान राम और मां दुर्गा की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का और प्रभु श्री राम ने रावण का वध किया था। इसलिए इसे विजयादशमी कहते हैं, जिसका अर्थ है ‘विजय का दसवां दिन’।
देशभर में इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष दशहरा पर श्रवण नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन श्रवण नक्षत्र का होना अति शुभ और लाभकारी होता है। ऐसे में आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों के माध्यम से दशहरा की शुभमकानएं दें सकते हैं।
NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पांडे की रिपोर्ट