बिहार(BIHAR) : जिसकी उंगली पकड़ कर चलना सीखी, जिसके साथ वह खुद को सबसे महफूज समझती थी, उसी बाप ने उसके भरोसे का खून कर दिया। इल्जाम है कि नाबालिग लड़की की आबरू उसके ही पिता ने लूट ली। इस घिनौने काम में बाप का साथ दिया उस मासूम बेटी की सौतेली मां ने। पुलिस ने संदेही गुनहगार बाप और सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
रजौली थानेदार के अनुसार बीते रविवार की रात बाप ने अपनी नाबालिक बेटी का रेप किया। इस घिनौनी करतूत में लड़की की सौतेली मां ने उसके बाप का साथ दिया। पीड़ित युवती के शिकायत पर थाने में प्राथमिक की दर्ज की गपयी है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्यवाई करते हुए सोमवार को आरोपी पिता और लड़की की सौतेली मां को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि लड़की के लिखित आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पिता और उसकी सौतेली मां को हिरासत में लिया गया है। लड़की को 164 के बयान के लिए नवादा भेजा गया है। बयान के बाद लड़की का मेडिकल जांच कराया जाएगा। हिरासत में लिए गए दोनों मां और उसके पिता को जेल भेजा जाएगा। इस बात की फैली खबर के बाद ग्रामीणों का भी गुस्सा उबाल पर है। कई ग्रामीणों का भी कहना है कि उसे लड़की के साथ गलत किया जा रहा था और एक बार नहीं बार-बार ऐसा उसके साथ किया जा रहा था। हिम्मत जुटाकर नाबालिग युवती ने पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची और संदेही गुनहगार बाप और सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया गया।
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट