दत्तोपंत ठेंगडी रोजगार मेला का 17 जनवरी को किया गया सिंदरी में आयोजन…

दत्तोपंत ठेंगडी रोजगार मेला का 17 जनवरी को किया गया सिंदरी में आयोजन…

धनबाद(SINDRI): नियोजनालय, सिंदरी (धनबाद) द्वारा ओफिसर्स क्लब, रोहड़ाबाँध, सिंदरी मे दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। आनंद कुमार, नियोजन पदाधिकारी, धनबाद, विनोद कुमार, नियोजन पदाधिकारी, कुमारधुबी एवं राकेश कुमार, प्रभारी प्राचार्य, आई टी आई, गोविन्दपुर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करते हुए दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का शुभारंभ किया गया..

सर्वप्रथम आनंद कुमार, नियोजन पदाधिकारी, धनबाद के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया एवं नियोजनालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आगंतुक, बेरोजगार आवेदक / आवेदिकाओं तथा उपस्थित नियोजकों को विस्तार से अवगत कराया..

नियोजन पदाधिकारी, धनबाद द्वारा आज के रोजगार मेला में विभिन्न नियोक्ताओं द्वारा लगाये गये स्टॉल का भ्रमण कर विभिन्न रिक्तियों, सेवा शर्तों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा कुछेक आवेदकों की चयन के पश्चात नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
अंत में नियोजन पदाधिकारी, धनबाद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मेला की समाप्ति की गई..

इस रोजगार मेला में 17 नियोजकों ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई तथा लगभग 1250 आवेदक/ आवेदिकाओं ने भाग लिया। जिसमे विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल 161 आवेदकों को चयनित किया गया तथा 270 आवेदकों को शॉर्ट-लिस्ट किया गया..

दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में आनन्द कुमार, नियोजन पदाधिकारी, धनबाद, विनोद कुमार, धनबाद, नियोजन पदाधिकारी, कुमारधुबी, राकेश कुमार, जय प्रकाश गुप्ता, सूरज कुमार, प्रशान्त गोयल, विवेक कुमार साव, संजय कुमार साव, अमित कुमार, राज शेखर कुमार एवं कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे..

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *