दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025 में स्थानीय स्तर पर रोजगार पाने का सुनहरा अवसर…

दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025 में स्थानीय स्तर पर रोजगार पाने का सुनहरा अवसर…

इस आयोजन का लक्ष्य : युवाओं को रोजगार से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनाना।

धनबाद(DHANBAD):धनबाद जिला के अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में दिनांक – 19 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को 2008 पदों के लिए सुबह 10:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक होगा रोजगार मेला का आयोजन
   
श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत राज्य के बेरोजगार युवक / युवतियों के लिए रोजगार का एक नया अवसर प्रदान करने के उदेश्य से धनबाद जिला में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025 का आयोजन 2008 पदों के लिए किया जा रहा है। वैसे इच्छुक सभी अभियार्थी जो इस मेला में शामिल होना चाहते है वे इस रोजगार मेला में महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों के साथ शामिल हो सकते है।

दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025 दिनांक – 19 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर बरटांड़ धनबाद में पूर्वाह्न 10:00 से अपराह्न 04:00 तक रहेगी। अभ्यर्थियों को बायोडाटा की दो प्रति में लेकर आनी है। रोजगार मेला में 09 हजार महीना से लेकर 40 हजार तक की नौकरी मिलेगी।

जिला नियोजन पदाधिकारी, पदमा कुमारी ने बताया कि रोजगार मेला में भाग लेने हेतु इच्छुक आवेदक का झारखंड के किसी भी नियोजनालय में निबंधन होना आवश्यक है। इस रोजगार मेला में आवेदक स्थानीय रोजगार से लेकर DUBAI, UAE में नौकरी पाने का भी सुनहरा अवसर का लाभ उठा सकेंगे | इस रोजगार मेले Non-Matric, Matric, Inter, Graduation, ITI, Diploma, B.SC Nurse, B.E, B.Tech, B.H.M एवं अन्य योग्यताधारी शिक्षित बेरोजगारो के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है |

मेले में रिटेल सेक्टर, टेली कॉलर, कम्प्युटर ऑपरेटर, इंजीनियरिंग, टेकनीशियन, इलेक्ट्रिशियन, सुपरवाइज़र, मेनेजर, सेफ़्टी ऑफिसर, हेल्पर आदि विभिन्न पदो के लिए रिक्तियाँ उपलब्ध है |

आवेदक अपने सभी शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक,आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज का फोटो, नियोजनालय का निबंधन कार्ड, अपना बायोडाटा एवं स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र (न्यूनतम अंचलाधिकारी द्वारा निर्गत) के साथ रोजगार मेला में भाग ले सकते है | इस रिक्तियों के विरुद्ध भर्ती के लिए सीधे नियोजक उत्तरदायी हैं। नियोजनालय एवं विभाग मात्र सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य करती है। रोजगार मेला में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं है। अधिक जानकारी के लिए नियोजनालय से संपर्क कर सकते हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *