दक्षिण विधानसभा में भाजपा की विशाल मोटरसाइकिल रैली, राज्य में परिवर्तन का लिया संकल्प…

दक्षिण विधानसभा में भाजपा की विशाल मोटरसाइकिल रैली, राज्य में परिवर्तन का लिया संकल्प…

आसनसोल(WEST BENGAL): आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा एक विशाल मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह परिवर्तन यात्रा बाड़ी मैदान इलाके से शुरू होकर त्रिवेणी मोड़, चित्रा, कोर्ट मोड़ और गोराई रोड होते हुए उषाग्राम दुर्गा मंदिर तक पहुँची। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
रैली के दौरान भाजपा विधायिका अग्निमित्रा पॉल, भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाए। यह बाइक रैली भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित की गई थी।

इस मौके पर भाजपा विधायिका अग्निमित्रा पॉल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और रोजगार के लिए उन्हें अन्य राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और विभिन्न विभागों में कथित अनियमितताओं और घोटालों का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में जनता ने तृणमूल कांग्रेस पर विश्वास जताया था, लेकिन सरकार उस विश्वास पर खरी नहीं उतरी। भाजपा का दावा है कि राज्य में “परिवर्तन” की लहर है और पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सोनार बांगला” बनाने के लक्ष्य के साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में रैलियां कर रही है।
हालांकि, इन आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *