बिहार(BIHAR):बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो सकता है। थोड़ी देर में चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है। पिछले कुछ दिनों में चुनाव आयोग द्वारा तमाम पार्टियों के साथ, अधिकारियों के साथ, पुलिस बल के साथ बैठकें हो चुकी हैं। ऐसे में कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे कि चुनावी तारीखों का ऐलान किसी भी दिन हो सकता है।
पिछला विधानसभा चुनाव वर्ष 2020 के इन्हीं महीनों में संपन्न हुआ था। पिछले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने सत्ता हासिल की और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे।
हालांकि, अगस्त 2022 में नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) को एनडीए से अलग कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और अन्य दलों के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार बनाई। इसके बाद जनवरी 2024 में उन्होंने राजद से रिश्ता तोड़ा और भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए में वापस शामिल होकर सत्ता में बने रहे।
| पार्टी/गठबंधन | सीटों की संख्या | प्रतिशत (%) |
| एनडीए (BJP + JD(U) + अन्य) | 125 | 51.53% |
| महागठबंधन (RJD + कांग्रेस + अन्य) | 110 | 45.21% |
| अन्य (निर्दलीय/छोटे दल) | 8 | 3.29% |
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

