धनबाद(DHANBAD):वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन महोदय के पहल पर धनबाद जिला पुलिस की ओर से शुक्रवार को पुलिस केंद्र में निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर करीब 18 जवानों व महिला पुलिस पदाधिकारी ने स्वेच्छापूर्वक अपना रक्तदान किया।
शहीद निर्मल महतो मेडिकल एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) स्थित ब्लड बैंक लगातार खून की कमी से जूझ रहा है। उपरोक्त विषय को ध्यान में रखते हुए धनबाद पुलिस के सिटी एसपी अजीत कुमार , ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी महोदय के नेतृत्व में रोटरी क्लब धनबाद सेंट्रल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया ग्या।
रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए शिविर के माध्यम से रक्त एकत्र किया गया ताकि जरूरतमंद को समय पर उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाई जा सकती है।
शिविर में मौजूद वरीय पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है. उन्होंने रक्तदान करने से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि रक्तदान से हृदयघात की संभावना कम हो जाती है और अन्य बीमारियों से बचाव भी होता है। प्रत्येक स्वास्थ्य व्यक्ति को कम से कम छह माह में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए।
पुलिस लाइन मे आयोजित रक्तदान शिविर के तहत 18 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। जल्द ही दूसरी बार शिविर आयोजित कर पुनः रक्तदान किया जाएगा। धनबाद पुलिस आम जनता से भी अपील करती है कि वह रक्तदान कर दूसरे की जान बचाने मे अपना योगदान अवश्य दें।
शिविर में सीनियर डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार, सीनियर डीएसपी मुख्यालय 1 धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी मुख्यालय 2 शंकर कामती, डीएसपी ट्रैफिक अरविन्द सिंह, डीएसपी साइबर संजीव कुमार, प्रचारी प्रवर अवधेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व पुलिस कर्मी के साथ रोटरी क्लब के पदाधिकार व सदस्य उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

