धनबाद(DHANBAD): 2 मार्च, त्रैमासिक बांग्ला पत्रिका शिल्पे अनन्या द्वारा आयोजित चौथा लिटिल मैगजीन मेला (28 फरवरी से 01,02 मार्च 2025) लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी धनबाद में कार्यक्रम के दूसरे दिन “जनवादी गीत ..एक चिंगारी” का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण देश भर से आए प्रमुख साहित्यकारों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. दीपक कुमार सेन तथा सचिव डा. काशी नाथ चटर्जी व जनवादी लेखक संघ के डा. मृणाल मौजूद थे। पुस्तक में 10 जनवादी गीत है, जो हिंदी, खोरठा, कुड़माली, बांग्ला और भोजपुरी भाषा में है।
इस पुस्तक का संपादन अजीत राय स्मारक समिति के महासचिव विकास कुमार ठाकुर ने किया है। गीतकार संतोष कुमार महतो व राज नारायण तिवारी ने पुस्तक का लोकार्पण पर काफी प्रसन्नता व्यक्त किया है।
संपादक विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि गीतकार ने कोलियरी के कठिन जीवन को देखा है, वहां की तपती गर्मी जहरीली हवा को महसूस किया है और किसानों के उत्पादित फसल का अनुचित मूल्य से परेशानी को महसूस किया है तभी गीत में आम जन के संघर्ष को जोड़ते हुए गीतकार ने अपनी भावनाओं को गीत के रूप में रखा है।
लोकार्पण कार्यक्रम में जनवादी लेखक संघ के डा. मृणाल, साहित्यकार मनमोहन पाठक सहित जाने माने साहित्यकार मौजूद रहें।
NEWSANP के लिए धनबाद से भोला बाउरी की रिपोर्ट

