धनबाद(DHANBAD):लिंडसे क्लब ( हीरापुर ) आज दिनांक – 28 फरवरी 2025 को ( अजीत राय स्मृति मंच ) लिंडसे क्लब हीरापुर धनबाद में “शिल्पे अनन्या ” त्रैमासिक बंगला पत्रिका द्वारा आज से तीन दिवसीय चतुर्थ अखिल भारतीय लघु पत्रिका मेला ( लिटिल मैगजीन मेला ) सह सम्मेलन की शुभारंभ आयोजन समिति के अध्यक्ष सह शिल्पे अनन्या पत्रिका के संपादक प्रो. डॉ. दीपक कुमार सेन की अध्यक्षता में व संचालन बरनाली गुप्ता गुप्ता द्वारा की गई ।
इस अवसर मंचासिन में सुप्रसिद्ध लेखक , साहित्यकार में डॉ. ब्रज गोपाल मजूमदार त्रिपुरा, गुरुबक्श सिंह मोगा पंजाब , पलाश विश्वाश उत्तराखंड , श्यामल चक्रवर्ती साहित्य एकेडमी सम्मानित पश्चिम बंगाल , आईवी चटर्जी पश्चिम बंगाल , अरूप चंद्र पश्चिम बंगाल , प्राण जी बसाक नई दिल्ली ,, चैताली सान्याल बिहार , प्रो. तन्मय वीर पश्चिम बंगाल , समरेंद्र विश्वाश छत्तीसगढ़ , दुर्गा दास भंडारी झारखंड , मनी मोहन बंदोपाध्याय धनबाद , व आयोजन समिति के सचिव सह भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. काशी नाथ चटर्जी मौजूद थे ।
कार्यक्रम शुभारंभ मंचासिन द्वारा दीप प्रज्वलित के पश्चात हीरापुर दुर्गा मंदिर शंपा मुखर्जी डांस क्लास के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई ।
इसके साथ – साथ मंचासिन अतिथियों को पुष्पगुच्छ , अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित की गई ।
आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. डॉ. दीपक कुमार सेन उद्घाटन सत्र को संबोधन करते हुए कहें कि आज भारत के लघु पत्रिका के मेला में विभिन्न भाषा – भाषी के लेखक , साहित्यकार व कवि 9 राज्य से भाग लिए है । 9 राज्यों से आए साहित्यकारों ने अपनी लघु पत्रिकाओं का 30 स्टॉल भी लगाएं । मेले में बड़ी संख्यां में स्थानीय लोग शामिल हुए ।
आयोजन समिति के सचिव डॉ. काशी नाथ चटर्जी उद्घाटन सत्र में विषय प्रवेश करते हुए कहा कि हम 9 राज्यों से आये प्रतिनिधियों को स्वागत करते हुए कहा कि साहित्यकार इतिहासकार आए है।विभिन्न भाषा भाषी के साहित्यकारों से सुनेगे।साहित्य ही समाज को बदलता है।हम तीन दिन इस पर चर्चा करेंगे।
आज के उद्घाटन सत्र सह पहला दिन को सफल करने के लिए आयोजन समिति के रवि सिंह, विकास कुमार ठाकुर, भोलानाथ राम, मधेश्वर भगत, सपन स्वपन मांजी शर्मिष्ठा सेनगुप्ता, रानी मिश्रा, मंत्री गुप्ता आदि सदस्यों का सहयोग रहा।
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

