फैक्ट्री पर मिलावटी तेल बनाकर विभिन्न ब्रांड का रेपर लगाकर बाजार मे सफलाई करने का है आरोप…
आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत शीतला मुजोड़ी इलाके मे निकिता ट्रेडर्स नाम से चलाई जा रही खाद्य तेल बनाने वाली फैक्ट्री मे इन्फोर्समेंट और फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने संयुक्त रूप से छापा मारा है और फैक्ट्री मे मौजूद विभिन्न नामी ग्रामी ब्रांड के तेल के डबों से सेम्पल भी लेकर अपने साथ गई है.
अधिकारीयों की अगर माने तो उनको यह सुचना मिली थी की उक्त फैक्ट्री मे विभिन्न नामी ग्रामी फॉर्चून, कल्याणी और माँ भवानी नाम से पैकिंग कर बाजारों मे सफलाई की जाती है, जिस सुचना के आधार पर टीम ने छापेमारी तो की ही साथ मे फैक्ट्री मे मौजूद तेल के डब्बो से सेम्पल भी निकालकर अपने साथ ले गई, उन्होंने कहा सेम्पल जाँच के बाद अगर तेल मे मिलावट का मामला सामने आता है तो फैक्ट्री मालिक व फैक्ट्री के ऊपर कार्रवाई की जायेगी.
NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

