तेलंगाना में बिहार जैसा ऐक्शन, KCR ने अपनी बेटी को ही पार्टी से निकाल दिया…

तेलंगाना में बिहार जैसा ऐक्शन, KCR ने अपनी बेटी को ही पार्टी से निकाल दिया…

तेलंगाना(TELANGANA):तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अपनी बेटी के कविता के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लिया है। मंगलवार को उन्हें BRS यानी भारत राष्ट्र समिति से निलंबित कर दिया गया है। खबर है कि पार्टी के खिलाफ बयानबाजी के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। कुछ दिनों पहले ही कविता ने बीआरएस नेताओं पर ही केसीआर की छवि खराब करने के आरोप लगाए थे।

बीआरएस का कहना है कि कविता का मौजूदा व्यवहार और उनकी तरफ से की जा रहीं गतिविधियां पार्टी की छवि को खराब कर रही थीं, जिसके चलते पार्टी अध्यक्ष केसीआर ने तत्काल प्रभाव से कविता को निलंबित करने का फैसला किया है।

खास बात है कि 22 अगस्त को विदेश यात्रा के दौरान भी बीआरएस ने कविता के खिलाफ कार्रवाई की थी। उस दौरान उन्हें TBGKS यानी तेलंगाना बोग्गु गनी कर्मिका संगम के अध्यक्ष पद से अचानक हटा दिया गया था। उन्होंने पार्टी के नेताओं पर उनके खिलाफ साजिश करने के आरोप लगाए थे। साथ ही कहा था कि पद से हटाया जाना राजनीति से प्रेरित कदम था।

उन्होंने आरोप लगाए थे कि उनकी जानकारी के बगैर पार्टी ऑफिस में चुनाव हुआ, जो संभावित रूप से श्रम कानून का उल्लंघन करता है। उन्होंने कहा था, ‘पार्टी के अंदर जिस तरह से काम हो रहा था, उसपर सवाल खड़ा करने के चलते मेरे खिलाफ द्वेष रखा गया।’ हालांकि, उन्होंने तब किसी भी नेता का नाम खुलकर नहीं लिया था।

NEWSANP के लिए तेलंगाना से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *