धनबाद(DHANBAD): तेतुलमारी कोलियरी पूजा पंडाल में रविवार को श्री श्री सर्वजनिन दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह में झामुमो के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, रामप्रीत प्रसाद, रामेश्वर सिंह, छोटु सिंह, उपेन्द्र प्रजापति तथा तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक चौधरी सहित कई अतिथियों ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।
अतिथियों ने कहा कि तेतुलमारी पाण्डेयडीह में यह दुर्गा पूजा स्थानीय लोगों और तेतुलमारी कोलियरी की सक्रिय भागीदारी से लगातार 52वीं बार धूमधाम से मनाई जा रही है। इस बार भी पूजा विधि-विधान और सांस्कृतिक परंपराओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें रामेश्वर सिंह, नागेंद्र वर्मा, मंटू महतो, विजय यादव, सत्येन्द्र सिंह, महिराम माझी, प्रकाश वर्मा, पूर्व पार्षद बिरजू बाउरी, उमेश कुमार साहनी, नागेंद्र सिंह, हरिहर चौहान, शिव कुमार मल्लाह, महेंद्र भारती, चंदन कुमार महतो, उर्मिला देवी, नंदलाल मिस्त्री, अश्वनी वर्मा, विजय चौहान, दीपक चौहान, प्रमोद वर्मा, जयमंगल वर्मा, मिथुन निषाद, दिनेश कुम्हार, अनिल वर्मा, बिगन वर्मा, नन्दू यादव, घलतु त्रिगुणायत और गिरू सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

