तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा समिति ने सम्मान समारोह किया, इस बार 7 लाख की लागत से बनेगा पारंपरिक पंडाल…

तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा समिति ने सम्मान समारोह किया, इस बार 7 लाख की लागत से बनेगा पारंपरिक पंडाल…

धनबाद(DHANBAD): पुराना बाजार स्थित तेतुलतला में रविवार को श्री श्री दुर्गा पूजा तेतुलतल्ला समिति की ओर से सम्मान समारोह सह बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रेस प्रतिनिधियों और दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

समिति के सचिव सुरेंद्र यादव ने बताया कि तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा का इतिहास 75 वर्षों से जुड़ा है। हर साल भव्य पंडाल का निर्माण होता है और इस बार झारखंड के मूलवासी समाज द्वारा की जाने वाली पूजा पर आधारित मंडप तैयार किया जा रहा है। इस पंडाल पर लगभग 7 लाख रुपये की लागत खर्च की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष पूजा में कई नई व्यवस्थाएँ जोड़ी गई हैं। पहली बार महिला वॉलेंटियर तैनात रहेंगी, जो श्रद्धालु महिलाओं की सहायता करेंगी। साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरा और शौचालय की व्यवस्था भी की गई है।

समिति सदस्य मनोज गुप्ता उर्फ जेडी दा ने कहा कि पूजा की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालु जब पंडाल और मेले में आएंगे तो वे परंपरा और आधुनिक सुविधाओं का एक साथ अनुभव कर पाएंगे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *