तेज हवा के साथ झमाझम बारिश के कारण बैंक मोड़ मटकुरिया व भूली बी ब्लॉक का पूजा पंडाल गिरा…

तेज हवा के साथ झमाझम बारिश के कारण बैंक मोड़ मटकुरिया व भूली बी ब्लॉक का पूजा पंडाल गिरा…

धनबाद(DHANBAD):आपको बता दे कि कोयलांचल में लगातार हो रही बारिश से आम जन मानस अस्त व्यस्त है । ऐसे में कोल सिटी में होने वाली वाली दुर्गा पूजा पर भी इसका असर पड़ सकता है । आपको बताते चले कि आज शुक्रवार को अचानक काले बादल छा गए और झमाझम बारिश होने लगी तेज हवा और बारिश से बैंक मोड़ स्थित होने वाले पूजा पंडाल का विशाल लाइट गेट गिर गई दूसरी ओर भूली बी ब्लॉक का दुर्गापूजा पंडाल मानसून की भेंट चढ़कर पूरी तरह से गिर गया है।

हालांकि इस घटना से कोई हताहत नहीं हुआ है, जबकि बैंक मोड़ इलाका काफी व्यस्तम इलाका है हमेशा गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है ऐसे में बिजल गेट का गिरने के दौरान कोई आसपास होता तो बड़ा हादसा हो सकता था..लेकिन माता की कृपा से अनहोनी टल गया…

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *