धनबाद(DHANBAD): धनबाद रांगाटांड श्रमिक चौक पर रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है
एक महिला अपनी दो बच्चियों के साथ सड़क पार कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे SNMMCH में भर्ती कराया गया है वहीं दूसरी बच्ची बाल-बाल बच गई। महिला सिंदरी की रहने वाली बताई जा रही है
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तुरंत ट्रक को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
NEWSANP के लिए धनबाद से सुन्नी शर्मा की रिपोर्ट
