तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 20 फीट खाई में जा गिरा, एक महिला की हुई मौत जबकि 8 लोग हुए गंभीर रूप घायल….

तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 20 फीट खाई में जा गिरा, एक महिला की हुई मौत जबकि 8 लोग हुए गंभीर रूप घायल….

झरिया(JHARIA): झरिया बलियापुर मुख्य मार्ग के गोलकडीह पुलिया स्थित सोमवार की लगभग 6,30 बजे सुबह गाड़ी संख्या जेएच 10v 7175 नंबर की ऑल्टो कार तेज रफ्तार में झरिया से गोलकडीह की ओर जाने के क्रम में अनियत्रित होकर लगभग बीस फीट निचे खाई में जाकर पलटी मार दी। गाड़ी में कुल नौ लोग सवार थे जिसमे एक महिला की घटना स्थल पर मृत्यु हो गयी। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए..

इधर घटना की जानकारी मिलते ही तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार अपने सह दलबल घटना स्थल पहुंच घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेज दिया जबकि गाड़ी को अपने कब्जे में करते हुए मृत महिला की शव पंचानवा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। गाड़ी में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो घायलों की पहचान गोलकडीह निवासी मुख्तार शेख व उनका परिवार के सदस्य बताया गया है। जो झरिया ऊपर कुली वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था और लौटने के क्रम में यह घटना घटित हुईं है। जंहा गोल्डन शेख की 24 वर्षीय पत्नी सलमा शेख की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी..

जबकि बाकि लोग गंभीर हालात में ईलाज के लिए झरिया हॉस्पिटल भेज दिया गया है।घायलों में मुख्तार शेख, शाहनवाज शेख, मलका शेख, अफसरा शेख, तानिवा 3 वर्ष, अल्फी शेख 3 वर्ष, दो एक एक माह के बच्चे भी शामिल थे । गाड़ी स्वयं मुख्तार शेख का लड़का सहनावज शेख चलाने का काम कर रहा था…

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *