तेज धारदार हथियार से की गई थी टुना की ह’त्या…

तेज धारदार हथियार से की गई थी टुना की ह’त्या…

राँची(RANCHI): खूंटी थाना क्षेत्र में हुये रंजीत महतो उर्फ टुना की हत्या का खुलासा करते हुये पुलिस ने दो अभियुक्तों को अरेस्ट कर लिया। वारदात बीते 31 अक्टूबर की शाम ग्राम कदमा के डहूपीढ़ी के पास हुई थी। पुलिस के अनुसार, मृतक रंजीत महतो उर्फ टुना रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र के गिरजाटोली महावीर कॉलोनी का रहनेवाला था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गर्दन पर तेज धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुये फौरी कार्रवाई करते हुये संदेही गुनहगारो को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल भुजाली भी बरामद कर ली गई। घटना के समय पहने गये कपड़ों का जला हुआ अवशेष बरामद किया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अपराधियों ने हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश में अपने कपड़े जलाने का प्रयास किया था। फॉरेंसिक टीम द्वारा बरामद जले हुये कपड़ों के अवशेष और हथियार को साइंटिफिक एविडेंस के रूप में जांच के लिये भेजा गया है। खूंटी SP मनीष टोप्पो ने कहा कि “यह हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी, लेकिन पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय जानकारी के आधार पर महज कुछ ही दिनों में पूरे प्रकरण का उद्भेदन कर लिया है। अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिये चार्जशीट शीघ्र दायर की जायेगी।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *