बिहार(BIHAR):तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप यादव को पिता लालू प्रसाद यादव ने पार्टी और परिवार से निकाल दिया है. अब तेज प्रताप नई पार्टी बना सकते हैं. उसका क्या नाम होगा. तेज प्रताप यादव को अनुष्का यादव से प्रेम करने की सजा मिल गई. लालू प्रसाद यादव ने पार्टी और परिवार से निकाल दिया. पिता के फैसले पर तेज प्रताप यादव की चुप्पी से सस्पेंस बढ़ता जा रहा है. तेजस्वी अपनी राय रख चुके हैं. वह अपने पिता के फैसले के साथ हैं. ऐसे में सवाल है कि तेज प्रताप यादव का अगला कदम क्या होगा? दरअसल, तेज प्रताप यादव की लव स्टोरी से बिहार में हलचल बढ़ चुकी है. बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव है. ऐसे में तेज प्रताप यादव हाथ पर हाथ धरे तो नहीं बैंठेंगे. सूत्रों का कहना है कि लालू यादव के लाल और तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताव यादव एक बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते हैं. राजद के दरवाजे बंद होने के बाद वह अपनी नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं.सूत्रों का कहना है कि तेज प्रताप यादव की चुप्पी इस बात का इशारा कर रही है कि वह कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं. वह अपनी अलग सियासी ताकत खड़ी करने की तैयारी में हैं. इसके लिए वह दो नामों पर विचार कर रहे हैं. एक नाम होगा डीएसएस यानी धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ और दूसरा सीजेपी यानी छात्र जनशक्ति परिषद. जी हां, अगर तेज प्रताप अपनी अलग पार्टी बनाते हैं तो इन दोनों नामों में से एक पर विचार करेंगे. इसकी वजह भी है. दरअसल, तेज प्रताप यादव ने आरएसएस के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ बनाया था. जबकि यूथ ऑर्गनाइजेशन के लिए छात्र शक्ति परिषद का गठन किया था.
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

