बिहार(BIHAR): जन सुराज पार्टी के सूत्रधारप्रशांत किशोर इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमा सकते हैं. इसके लिए उनकी ओर से तैयारी भी शुरू हो गई है. वह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ उम्मीदवारी पेश कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी जैसा चाहेगी, वह वैसा करेंगे. उनको चुनाव लड़ने में कोई दिक्कत नहीं है.
राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे पीके?: मोतिहारी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अगर पार्टी कहेगी तो वह विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. वहीं, जब सीट को लेकर उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी सीट तय नहीं है. अभी तो आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. वैसे मेरी तरफ से मेरे एक कार्यकर्ता ने राघोपुर सीट के लिए आवेदन दिया है.
अगर पार्टी ने तय किया है कि चुनाव लड़ना है तो लड़ेंगे, कोई दिक्कत नहीं है. कहां से लड़ेंगे? अभी तय नहीं है लेकिन मेरे नाम से किसी ने राघोपुर से आवेदन दिया है. अगर पार्टी तय करेगी तो जरूर लड़ेंगे”- प्रशांत किशोर, सूत्रधार, जन सुराज पार्टी
दो बार से विधायक हैं तेजस्वी:राघोपुर विधानसभा सीट से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार दो बार से विधायक हैं. सबसे पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार को हराया था. 2020 में उन्होंने सतीश कुमार को शिकस्त दी थी.राघोपुर लालू परिवार की पारंपरिक सीट:राघोपुर असल में लालू परिवार की पारंपरिक सीट रही है. पहले लालू यादव चुनाव जीतते रहे हैं, फिर राबड़ी देवी ने जीत दर्ज की. हालांकि 2010 के चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट सतीश कुमार के हाथों शिकस्त मिली थी.
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट
