तेजप्रताप के नाम से महुआ सीट लेने की बात सुनकर RJD MLA मुकेश रोशन के छलके आंसू..पत्रकारों के सवाल पर फुट फुट रोने लगे ..बाद में दी सफ़ाई….

तेजप्रताप के नाम से महुआ सीट लेने की बात सुनकर RJD MLA मुकेश रोशन के छलके आंसू..पत्रकारों के सवाल पर फुट फुट रोने लगे ..बाद में दी सफ़ाई….

पटना(PATNA)तेजप्रताप यादव अपनी पुरानी विधानसभा सीट महुआ से अगला विस चुनाव लड़ सकते हैं। पत्रकारों के सवाल पर तेजप्रताप ने कहा कि महुआ की जनता बुलाएगी तो जाएंगे, वो मेरा पुराना क्षेत्र रहा है। तेजप्रताप के इस बयान से महुआ के वर्तमान राजद विधायक मुकेश रोशन को झटका लगा है। पत्रकारों के बीच ही विधायक मुकेश रोशन कैमरे के सामने ही फूट फूट कर रोने लग गए…
कहा कि- हम डॉक्टर हैं, खेत जोतेंगे क्या? डॉक्टरी करेंगे। हालांकि, राष्ट्रीय जनता दल के आलाकमान से बातचीत होने के बाद विधायक नम्र हो गए।

विधायक ने मीडिया को बताया कि इस वीडियो का टिकट मिलने या काटने से कोई सम्बन्ध नहीं है। कुछ लोग जब हमारे पिताजी के हत्या के बारे में बताने लगे तभी हम भावुक हो गए थे। 31 साल पहले हाजीपुर में पिताजी की हत्या हो गई थी, परिवार के संघर्ष की बात जब लोगों के बीच होने लगी तो मन भावुक हो उठा और आंखों से आंसू आ गए…पत्रकारों के सवाल पर विधायक ने कहा पार्टी का निर्णय सर्वोपरी है, हम डॉक्टर हैं और क्लिनिक भी चला लेंगे पर पार्टी कहेगी तो खेत जोतने के लिए भी तैयार हैं.

वहीँ तेजप्रताप यादव ने कहा की महुआ सिट से वो 2015 में भी चुनाव लड़कर जीत चुके हैं, अपने विकास कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने जनता का आग्रह किये जाने पर फिर से महुआ सिट से चुनाव लड़ने की बात कही है.

NEWS ANP के लिए सौरभ की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *