तृणमूल पार्षद के भाई की गुंडागर्दी राशन डीलर के साथ मारपीट करने का विडिओ वायरल…

तृणमूल पार्षद के भाई की गुंडागर्दी राशन डीलर के साथ मारपीट करने का विडिओ वायरल…

आसनसोल(ASANSOL):पश्चिम बंगाल आसनसोल कुलटी थाना के नियामतपुर पुलिस फाड़ी अंतर्गत मुचिपाड़ा इलाके मे स्थित एक राशन दुकान मे शनिवार को जमकर हंगामा हुआ है, यहीं नही राशन डीलर रोहित बलोडिया के ऊपर राशन कम देने का आरोप लगाकर उनके साथ आसनसोल नगर निगम वार्ड संख्या 59 के तृणमूल पार्षद जाकिर हुसैन के भाई सागीर हुसैन व उनके कुछ समर्थकों द्वारा मारपीट व धक्का -मुक्की करने का एक विडिओ सोसल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, यहीं नही सिसिटीवी फुटेज मे कैद वायरल विडिओ मे यह साफ देखा जा सकता है की तृणमूल पार्षद जाकिर हुसैन के भाई सागीर अपने समर्थकों के साथ मिलकर किस तरह धक्का -मुक्की कर रहे हैं, साथ ही वह अपने समर्थकों के साथ मिलकर राशन डीलर की पिटाई करते हुए भी नजर आ रहे हैं.

वायरल विडिओ को लेकर जब पार्षद के भाई सगीर से बातचित की गई तो उन्होंने घटना को स्वीकार किया की हाँ राशन डीलर के साथ उनकी धक्का- मुक्की हुई है, रही बात राशन डीलर के साथ मारपीट की तो उन्होने उनके साथ मारपीट नही की है, जनता राशन डीलर से नाराज थी, उनके वेवहार से नाराज थी जिस नाराजगी के कारण जनता ने उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया, उन्होंने कहा अगर उनपर राशन डीलर द्वारा आरोप लगाया जा रहा है तो वह आरोप सरासर गलत है, क्योंकि पार्षद के कार्यालय मे मोहमद यूनुस आए थे, जिन्होंने राशन डीलर रोहित बलोडिया के ऊपर यह गंभीर आरोप लगाया की उन्होंने उनका बीस किलो राशन नही दिया है, उन्होंने कहा उनके पुरे परिवार मे कुल दस राशन कार्ड है.

जिन राशन कार्डों पर कुल 50 किलो राशन मिलता है, तीस किलो चावल और बीस किलो आँटा पर राशन डीलर द्वारा उनके भतीजे को 15 किलो आँटा और 15 किलो चावल दिया गया, जिसके बाद उनका भतीजा उनको फोन किया और पूरी घटना को बताया जिसके बाद मोहमद यूनुस पार्षद कार्यालय पहुँचे और पूरी घटना की जानकारी दी, जिस जानकारी के बाद पार्षद की गैर मौजूदगी मे पार्षद के भाई सगीर राशन डीलर के पास पहुँचे जहाँ मोहमद यूनुस को राशन कम देने को लेकर पार्षद के भाई सगीर हुसैन और राशन डीलर रोहित बलोडिया के बिच तू-तू -मै -मै हो गई और फिर देखते ही देखते दोनों के बिच धक्का मुक्की हो गई और फिर मौके पर मौजूद भीड़ ने राशन डीलर के साथ मारपीट कर दी.

वहीं इस मामले मे राशन डीलर ने कहा यह काफ़ी दुख की बात है और काफी शर्म की बात भी की मेरे साथ पार्षद के भाई सागीर हुसैन ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर धक्का -मुक्की तो की ही साथ मे मेरे साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया, उन्होंने कहा अगर मैने किसी भी लाभुक को राशन नही दिया या फिर उनका राशन चोरी किया है तो उनको उनके खिलाफ जिला शासक, एसडीओ, बीडीओ, राशन कंट्रोलर, फूड इंस्पेक्टर या फिर थाना मे शिकायत करना चाहिए अगर जाँच मे वह गलत पाए जाते हैं तो उनको उसकी सजा मिलेगी.

उनकी लाइसेंस रद्द कर दी जायेगी, ऐसे ने पार्षद या फिर पार्षद के भाई या फिर उनके समर्थक कौन हैं की वह उनके साथ उनके कार्यालय मे वो भी लाभुकों के सामने धक्का -मुक्की और मारपीट करेंगे, उनको क़ानून को हाँथ मे लेने का हक कौन दिया है, वहीं इस मामले को सुलझाने के लिये राशन डीलर के यहाँ पहुँचे तृणमूल पार्षद जाकिर हुसैन और राशन डीलर रोहित बलोडिया के बिच भी कहा सुनी हुई, इस दौरान पार्षद के भाई सागीर भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर देखे गए, वहीं कार्यालय मे हो हंगामा को देखते हुए शिकायत कर्ता मोहमद यूनुस को बीस किलो अनाज दे दिया गया.

जिसके बाद पार्षद और उनके भाई सागीर अपने समर्थकों के साथ मौके से चले गए, वहीं इस मामले को लेकर राशन डीलर रोहित ने कहा की वह न्याय के लिये क़ानून का दरवाजा खटखटाएंगे थाना से लेकर न्यालय तक वह पहुंचेंगे, वहीं इस दौरान राशन लेने पहुँचे कई लाभुकों ने यह कहा की राशन डीलर रोहित उनको समय -समय पर राशन दे देते हैं, उन्होंने कभी भी उनका राशन मे कोई कटौती नही की साथ ही उनका व्यवहार भी बहोत अच्छा है.

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *