तृणमूल नेताओं के पास एसआईआर फॉर्म होने का आरोप लगाकर भाजपा ने कांकसा बीडीओ कार्यालय के गेट पर जड़ा ताला, जताया गया विक्षोभ…

तृणमूल नेताओं के पास एसआईआर फॉर्म होने का आरोप लगाकर भाजपा ने कांकसा बीडीओ कार्यालय के गेट पर जड़ा ताला, जताया गया विक्षोभ…

पानागढ़(BENGAL): पश्चिम बर्दवान जिले के गलसी विधानसभा के कांकसा बीडीओ कार्यालय के समक्ष गुरुवार को गलसी छह मंडल की ओर से भाजपा द्वारा विक्षोभ प्रदर्शन जताया गया. बीडीओ कार्यालय के मुख्य बाहर के गेट पर ताला जड़ कर यह विक्षोभ प्रदर्शन चला.भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जो एसआईआर फॉर्म चुनाव आयोग के सख्त निर्देशों के बाद बीएलओ द्वारा घर घर वोटरों को देने की बात है वही एसआईआर फॉर्म सैकड़ों की तादाद में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के पास कैसे पहुंचा. इसे लेकर ब्लॉक प्रशासन के खिलाफ आज भाजपा द्वारा विक्षोभ प्रदर्शन जताया गया. इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद थी. बुधवार को सोशल मीडिया के अपने वाल पर बर्दवान जिला भाजपा पार्टी उपाध्यक्ष रमन शर्मा ने तृणमूल कांग्रेस के पानागढ़ के एक नेता के कमरे में सैकड़ों की तादाद में एसआईआर फॉर्म के साथ तस्वीर वायरल की गई थी.आज इस घटना को लेकर कांकसा बीडीओ कार्यालय का घेराव कर विक्षोभ जताया गया. रमन शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग के सख्त निर्देश के बाद भी राज्य के साथ कांकसा में भी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के पास एसआईआर फॉर्म कैसे पहुंच जा रहा है. जो फॉर्म को बीएलओ द्वारा घर घर वोटरों के पास पहुंचाने की बात है वही एस आई आर फॉर्म इन तृणमूल नेताओं के पास कैसे पहुंचा ? इसके पीछे क्या प्रशासन भी मिली हुई है इसे लेकर ही आज बीडीओ कार्यालय का घेराव कर विक्षोभ जताया गया. भाजपा नेता रमन शर्मा ने बताया कि बीडीओ से बातचीत होने पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी.

NEWSANP के लिए अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *