धनबाद(SINDRI): सिंदरी गौशाला थाने में नए प्रभारी रवि कुमार सिंह ने अपना योगदान दिया है। पुलिस पब्लिक के बेहतर समन्वय हेतु तुरी बांसफोर अंबेडकर विचार मंच के सदस्यों ने मिलकर क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की..
इससे पूर्व मंच के अध्यक्ष शिव कुमार राम, विनोद राम, चंद्रावती देवी, मंटू कुमार, अर्जुन राम आदि ने मिलकर थाना प्रभारी को पुष्प – गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। रवि कुमार सिंह ने सभी की बातों को धैर्यपूर्वक सुना और पुलिस द्वारा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था दुरूस्त रखने में सभी के सहयोग का महत्व बताया और आश्वस्त किया कि पुलिस बिना भेदभाव न्यायसंगत कार्य करेगी। साथ ही उन्होंने किसी भी अप्रिय स्थिति में पुलिस को तुरंत सुचना देने का आग्रह भी किया..
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

