आसनसोल(ADANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो से सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर खुलने वाली 03505 आसनसोल टूंडला कुम्भ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की समय सीमा बढाकर एक बजकर 50 मिनट खोली गई, जिससे महाकुम्भ स्नान के लिये जाने वाले यात्रियों की किसी भी तरह की कोई असुविधा ना हो, इसके अलावा रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिये उनकी सुरक्षा वेवस्था को अपने ध्यान मे रखते हुए प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिये होल्डिंग एरिया स्टेशन के बाहर बनवा रखी थी जिसकी सुरक्षा रेलवे सुरक्षा बल.
आसनसोल दुर्गापुर पुलिस व जीआरपी कर रही थी यूँ कहें तो यात्रियों की सुरक्षा के लिये रेलवे ने तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा पहले से तैयार कर रखा था वह इस लिये की जो घटना दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घटी वह घटना आसनसोल रेलवे स्टेशन पर ना घटे क्योंकि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घटी घटना के ठीक 24 घंटे के अंदर आसनसोल से खुली महाकुम्भ जाने वाली स्पेशल ट्रेन आसनसोल मुंबई मेल मे चढ़ने के लिये स्टेशन के बाहर खड़ी यात्रियों की भीड़ प्लेटफार्म पर ट्रेन की आने की खबर सुन अचानक से बेकाबू हो गई और स्टेशन के बाहर रेलवे द्वारा यात्रीयों को सुरक्षित तरीके से प्लेटफार्म तक पहुँचाने व ट्रेन की बॉगीयों मे बैठाने के लिये बनाई गई सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए प्लेटफार्म मे घुस गई और बॉगियों मे बैठने लगी, जिसको देखते हुए रेलवे अपनी तैयारियों को और भी मजबूत कर ली इस दौरान मौके पर मौजूद हावड़ा एसआरपी एम पुष्पा ने कहा की यात्रियों की सुरक्षा वेवस्था के लिये कड़े इंतजाम किये गए हैं, वह आसा करती हैं की यहाँ किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना घटे जिसके लिये उन्होने पुरे स्टेशन परिसर मे आसनसोल दुर्गापुर पुलिस.
रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी को लेकर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार कर रखा है, वहीं मौके पर मौजूद प्रवीण कुमार प्रेम ने कहा की यात्रियों की सुरक्षा वेवस्था को देखते हुए स्टेशन से खुलने वाली स्पेशल ट्रेन की समय मे थोड़ी तब्दीलियां लाइ गई हैं, 11:15 मे खुलने वाली ट्रेन को हम 1:50 मिनट पर खोल रहे हैं, साथ मे जेनरल और स्लीपर व एसी कोच मे सफर करने वाले यात्रियों के लिये स्टेशन के बाहर अलग -अलग होल्डिंग एरिया बनवाए गए हैं और सभी यात्रियों को अलग -अलग लाईन बनाकर उनके बोगियों मे कड़ी सुरक्षा के बिच चढ़ा दिया जाएगा
NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

