तीन बड़े नक्सली कस्टडी में, हथियार देख पुलिस दंग…

तीन बड़े नक्सली कस्टडी में, हथियार देख पुलिस दंग…

बिहार(BIHAR): गया के इमामगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन बड़े नक्सलियों को अरेस्ट किया है। इनके ठिकानों से तीन SLR राइफल, एक ऑटोमेटिक राइफल और 525 जिंदा गोलियां मिली है। CRPF, STF, SSB और जिला पुलिस की साझा कार्रवाई में गंगटी इलाके से तीन नक्सली दबोचे गये। पकड़े गये नक्सलियों ने पुलिस के सामने कई राज उगल दिये। पुलिस को बताया गया कि कुख्यात नक्सली विवेक यादव ने जंगल में भारी मात्रा में हथियार छुपा रखे हैं। सुरक्षाबलों ने कादरीगंज के तिलाठी पहाड़ी में छापेमारी कर वॉकी-टॉकी, डेटोनेटर और एक शक्तिशाली केन बम भी बरामद किया, जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया। SSP आनंद कुमार ने मीडिया को बताया कि नक्सली सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाने की साजिश में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर गंगटी बाजार से नक्सली रूपेश पासवान को दबोचा गया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर उदय कुमार और बबलू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। गुजरे कुछ माह में अबतक 7 कुख्यात नक्सलियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *